सोंडवा। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर द्वारा माँ नर्मदा शासकीय महाविद्यालय सोंडवा के एनएसएस स्वयंसेवको को सत्र 2023-24, सत्र 2024-25 में सक्रिय भागीदारी करने वाले एवं बी-प्रमाण पत्र की आयोजित परीक्षा में उत्तीर्ण कुल 19 छात्र-छात्राओं के लिए विश्वविद्यालय के कुलगुरु (कुलपति) के हस्ताक्षर मय बी-प्रमाण पत्र प्रेषित किए गए। प्राचार्य डॉ. गीतांजली वर्मा ने महाविद्यालय के विद्यार्थी मनीषा खरात, शांतिप्रिया रावत, शिवानी सोलंकी, लालू किराड़, अल्पेश डावर, श्यामाबाई मण्डलोई, प्रताप सस्तिया, आरती सहरिया, कविता ओहरिया, रितेश सोलंकी, रविन अवास्या आदि को बी-प्रमाण पत्र का वितरण किया गया एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश अजनार, डॉ. विशाल देवड़ा उपस्थित रहे। Post navigation महाविद्यालय में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन तिरंगा यात्रा निकालकर सैनिकों के शौर्य का गुणगान किया