जितेंद्र वाणी, नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर में एक महिला बिजली का बिल भरने के लिए परेशान हो रही थी। बिजली कंपनी के लाइनमेन उन्हें लाइन काटने की धमकी दे रहे थे। इस बीच बुजुर्ग महिला की इस समस्या को झाबुआ लाइन ने प्रमुखता से उठाया था। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-04-at-11.24.26-AM.mp4 खबर सामने आने के बाद सुपड़ी बाई राठौड़ के घर पर विद्युत विभाग के कर्मचारी रमेश चौहान सोरवा रणजीत नवल इंतियाज विक्रम गुमान आदि बुजुर्ग महिला का आश्ववत किया कि अब आपका बिजली बिल ज्यादा नहीं आयेगा। जो चार्ज था वह मीटर का चार्ज था। लगभग 1200 रुपए का चार्ज भी एक सामाजिक धार्मिक कार्य करने वाले व्यक्ति ने जमा करा दिया। अब हर माह का बिजली भी उन्होंने भरने का आश्वासन महिला को दिया है। बुजुर्ग महिला की र आंखों में खुशी से आसू भर आए । उसने सभी को धन्यवाद दिया। अलीराजपुर लाईव के प्रतिनिधि को भी दुआएं दी। वहीं नवरात्रि मंडल के सदस्य गजानंद माली डिंपू राठौड़ पवन माली विवेकानंद गुप्ता पंच चिंटू माली आदि ने आभार माना। खंभा भी बदल दिया नानपुर में विगत दिनों विद्युत विभाग के द्वारा दुर्घटनाओं को अंजाम दे रहे आधे टूटे बिजली के पोल की जगह नया पोल को लगा दिया गया है। बिजली के पोल को लगाने के लिए जेसीबी का सहारा लेना पड़ा। इस दोरान यातायात भी रोकना पड़ा। Post navigation खंडवा बड़ौदा राजमार्ग पर भारी बारिश के कारण हुए गड्ढों की मरम्मत का काम चालू फाटा डैम में भरपूर पानी, लेकिन नानपुर को नहीं मिलता इस डैम के पानी का फायदा