आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर चंद्रशेखर आजाद नगर में मेन बाजार आजाद गेट के पास हाट बाजार में दुकान लगाने वाले एक कपड़ा व्यापारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुलाम नबी खत्री (48) निवासी खीजर कॉलोनी जोबट सोमवार को हाट बाजार में दुकान लगाने के लिए चंद्रशेखर आजाद नगर आए थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उन्हें चक्कर आए और वह दुकान पर ही गिर गए। आसपास के व्यापारी उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। Post navigation प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में व्याख्यानमाला का आयोजन