चंद्रशेखर आजाद नगर। शासकीय महाविद्यालय भाबरा में 12 जनवरी 2023 को स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के प्राचार्य डॉ एस डोडवे ने छात्र-छात्राओं को स्वामी जी के बताए मार्ग पर चलने की सलाह दी स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के नोडल अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी मानसिंह डोडवा ने युवाओं के महान प्रेरणा स्त्रोत स्वामी जी की शिक्षा व विचारों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रभारी प्रो. कमलेश गणावा ने किया। राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में समस्त स्टाफ व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आभार डॉ. शुभम चौहान द्वारा व्यक्त किया गया।ं Post navigation हाट बाजार करने आए व्यापारी को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया थाना प्रभारी जमरा ने उत्कृष्ट विद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत दी समझाइश