चंद्रशेखर आजाद नगर। शासकीय महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन सेल प्रकोष्ठ द्वारा महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को वर्तमान में मध्य प्रदेश के विभिन्न विभागों के अंतर्गत सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने व प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कैसे करें इस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. एस. एस. डोडवे ने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से बेहतर भविष्य निर्माण के लिए मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने जिसमें प्रोफेसर मानसिंह डोडवा, प्रोफेसर नवनीत सांकला ,प्रोफेसर दिलीप गरवाल, प्रोफेसर कमलेश गणावा आदि के द्वारा एमपीपीएससी के लेकर अन्य विभागों के अंतर्गत नौकरियां के लिए विस्तृत रूप से बिंदुवार दिशानिर्देश बताए। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर कमलेश गणावा द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में समस्त स्टाफ व बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। आभार प्रो. विजय कुमार अलावे ने माना। Post navigation छोटे भाई को कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतारा हाट बाजार करने आए व्यापारी को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया