वीरेन्द्र बसेर, घुघरी किसानों को नए कृषि कानून से अनेकों प्रकार के लाभ होंगे किसान फसल बेचने के लिए अपने मन का मालिक होगा कांग्रेस ने इतने सालों में केवल किसानों का शोषण किया है ।जब जब किसानों के लिए कुछ अच्छा करने की देश के प्रधानमंत्री मोदी ने ठानी तो कांग्रेस यह बात हजम नहीं हो रही ।उक्त बातें घुघरी में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुवे पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह गंगा खेड़ी ने कही साथ ही भाजपा द्वारा चलाई जा रही किसान हितेषी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी एवं कांग्रेस के द्वारा किए जा रहे हैं दुष्प्रचार से सभी किसानों को अवगत कराया ।इस अवसर पर ब्लॉक महामंत्री भंवर सिंह गहलोत रमेश पोरवाल सरपंच मनोहर मालीवाड़ घनश्याम पोरवाल सहित किसान उपस्थित थे। Post navigation नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने विद्यार्थियों को वितरित किया मध्यान्ह भोजन का खाद्यान्न सात सूत्री मांगों को लेकर पंचायत कर्मियों ने एसडीएम व सीईओ को सौंपे ज्ञापन