रितेश गुप्ता, थांदला मध्यान भोजन वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला में कक्षा 6 ,7 एवं 8 में अध्ययनरत छात्राओं को मध्यान भोजन के पैकेट जिसमें दाल तुवर एवं खाद्य तेल का वितरण नगर पंचायत परिषद अध्यक्ष बंटी डामर के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में विश्वास सोनी उपाध्यक्ष ,भारतीय जनता पार्टी जिला झाबुआ समर्थ उपाध्याय पार्षद थांदला, अशोक चौहान मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर पंचायत परिषद थांदला उपस्थित रहे ।मुख्य अतिथि के रूप में बंटी डामर ने बच्चों को अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया तथा साथ ही मध्यप्रदेश शासन की शिक्षा के लिए विभिन्न योजनाओं की महती जानकारियां मंच से समझाइ दी ।विश्वास सोनी ने बालिकाओं को आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए समझाइश दी और पढ़ाई करने के गुण बताएं पार्षद समर्थ उपाध्याय ने छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । प्राचार्य एस. कुमार ने स्वागत भाषण दिया । कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत परिषद की ओर से छात्राओं को मास्क भ वितरित किए गए । किरण चौहान वरिष्ठ अध्यापक ने आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में राकेश सोनी विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहे कैलाश चंद्र स्वर्णकार ,शिक्षक मनोरमा भाबर ,स्वाति आचार्य ,रेखा गिरी ममता भट्ट ,कमल नयन पटेल ,बालमुकुंद शर्मा उपस्थित रहे। Post navigation महिला शिक्षिका पर चढ़ा बस का पहिया, बुरी तरह से हुई घायल नए कृषि कानून से, किसान फसल बेचने के लिए अपने मन का मालिक होगा : कृष्ण पाल सिंह गंगा खेड़ी