रितेश गुप्ता, थांदला म.प्र. पंचायत सचिव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा के आह्वान पर आज ब्लॉक संगठन थांदला के सचिवो द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला व मुख्यकार्यपालन अधिकारी थांदला को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन का वाचन रामचन्द्र मालिवाड संभागीय प्रवक्ता इंदौर द्वारा किया गया।आदरणीय सीईओ सर ने सभी माँगो को उचित माना और कहा कि सचिवो की मांगे पूरी होना चाहिए।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला के साथ पूर्व विधायक कलसिंग भाभर भी उपस्थित रहे। उक्त संचालन जिला प्रवक्ता सन्तोष माली द्वारा किया गया।आभार व्यक्त ब्लॉक अध्यक्षभावजी डामोर द्वारा किया गया,उक्त कार्यक्रम रतना झनिया, जयंतिलाल मकवाना, मांगू खराड़ी,रमसु डामोर, धर्मेंद्र भूरिया व अन्य सचिव उपस्थित रहे। Post navigation नए कृषि कानून से, किसान फसल बेचने के लिए अपने मन का मालिक होगा : कृष्ण पाल सिंह गंगा खेड़ी पंचायत सचिवों ने 7 वें वेतनमान सहित अन्य मांगों और समस्याओ को लेकर विधायक मुकेश पटेल को सौंपा ज्ञापन