रितेश गुप्ता, थांदला थांदला नगर परिषद में लेखापाल के पद पर पदस्थ शीतल जैन के साथ थांदला पेटलावद मार्ग पर घाट के समीप लूट की वारदात हुई। जानकारी अनुसार शीतल जैन रोजाना की तरह थांदला से अपने कार्य को पूर्ण कर अपने निवास स्थान बामनिया की ओर पेटलावद मार्ग से जा रहे थे, तभी थांदला-पेटलावद मार्ग पर घाट समाप्ति पर भैरव मंदिर के समीप में 3 बदमाशों ने उनका बाइक से पीछा करते हुए। शीतल जैन की बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी व उन्हें रोक लिया व नकदी की मांग की, नकदी दिए देने के बावजूद भी बदमाशों ने उनके पास रखा सरकारी कागजातों से भरा बैग भी छीन लिया। घटना के दौरान बदमाशों ने धारदार हथियार से शीतल जैन पर हमला भी किया जिससे उन्हें गंभीर चोट आई है उनसे कुछ कागजात एवं नकदी भी लूट लिए गए। शीतल जैन द्वारा घायल अवस्था में अपने सहकर्मियों को मोबाइल द्वारा घटना की सूचना दी। सह कर्मियो द्वारा उनको को थांदला सिविल हॉस्पिटल लाया गया, जहा उनका प्राथमिक उपचार जारी है। एसडीओपी एमएस गवली ने हॉस्पिटल पहुंचकर संपूर्ण जानकारी लेकर दल को कार्रवाई हेतु भेजा। Post navigation प्रत्येक परिवार के सहयोग से होगा राम मन्दिर निर्माण: रतलाम विभाग के शारीरिक प्रमुख श्री चौहान आमने-सामने दो बाइक भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल