फिरोज खान ब्यूरो चीफ अलीराजपुर/सोंडवा*योगेन्द्र राठौड़ अलीराजपुर जिले में एक बार फिर कोरोना के एक साथ 29 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अमले को गहरी चिंता में डाल दिया है। अलीराजपुर शहर के सोरवा नाका के 26 वर्षीय युवक, व सोरवा नाका का 35 वर्षीय युवक, सोरावा नाका का निवासी 31 वर्षीय युवक, वीटी रोड अलीराजपुर का 40 वर्षीय युवक, उमराली नाका अलीराजपुर का 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना की जद में आ गए तो वहीं जोबट का के शिव मार्ग वार्ड क्र.5 की 21 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सोंडवा के झंडाना में सर्वाधिक 22 लोग कोरोना की चपेट में इसी के साथ सोंडवा में सबसे ज्यादा चौंकने वाले कोविड 19 के 22 मामले मिले जो सभी सोंडवा के झंडाना के रहवासी है इनमें से 18 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय युवक, 24 वर्षीय पुरुष, 37 वर्षीय युवक, 21 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय पुरुष, 23 वर्षीय युवक, 27 साल का युवक, 38 वर्षीय युवक, 26 साल का युवक, 43 वर्षीय शख्स, 36 वर्षीय पुरुष, 24 वर्षीय युवक, 22 साल के दो युवक, 21 साल का पुरुष, 21 वर्षीय युवती, 27 एवं 28 वर्षीय युवक,। इसी के साथ कदवाल ग्राम का 42 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया। Post navigation मेघनगर तहसीलदार हुए कोरोना संक्रमित दिगंबर जैन समाज के युवक वैभव महेंद्र मेहता का शव संदिग्ध हालातों में मेघनगर के इंडस्ट्रियल एरिया में मिलने से फैली सनसनी