पीयूष चन्देल, अलीराजपुर गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज अलीराजपुर द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला महर्षि गौतम जंयती का कार्यक्रम महामारी कोरोना वायरस के कारण स्थगित कर दिया है। स्थानीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज प्रतिवर्ष अपने आराध्य देव महर्षि गौतम का जन्मोत्सव आनंदउत्सव बड़े ही धुमधाम से मनाता है, तथा इस वर्ष समाज द्वारा वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाना था। जिसमें नृत्य प्रतियोगिता , भजन, फेन्सी ड्रेस आदि कई कार्यक्रम होने वाले थे। किन्तु कोरोना वाइरस के संक्रमण के कारण सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए है। अब समाज के सभी परिवार द्वारा गुरू पूजन कार्यक्रम अपने-अपने निवास स्थान पर किया जावेगा। *हिन्दु नववर्ष कार्यक्रम* उल्लेखनीय है, की समाज द्वारा गुरू गौतम की पूजा के साथ ही हिन्दु नववर्ष गुड़ी पड़वा कार्यकम भी हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। नववर्ष की संध्या पर समाज के सदस्यों द्वारा वरिष्ठों का स्वागत एवं अभिवादन किया जाकर सभी परिवारजनों को नववर्ष की शूभकामनाए दी जाती है। नववर्ष पर गुरूजी की पूजा के साथ सभी समाजजनों द्वारा प्रतिवर्ष देशवासियों के स्वास्थ्य एवं सूरक्षा की मंगलकामन की जाती है। उक्त जानकारी अमित जोशी द्वारा दी गई। Post navigation संकट की घड़ियों में पटेल दम्पत्ति ने बिंदास ग्रुप को दिया सहयोग कोरोना पीडितो के सहायतार्थ और बचाव के लिए विधायक पटेल ने कलेक्टर को 1 लाख रुपए की सहायता का चेक सौंपा