आमजनों से धैर्य के साथ मुश्किल घडी का सामना करने का किया आव्हान
गुजरात के विभिन्न हिस्सों में फंसे सैकड़ो मजदूरों को जिले में वापस लाने या वहीं पर गुजरात सरकार से मदद दिलवाने के प्रयास में लगे विधायक
फिरोज खान, अलीराजपुर
विश्व में महामारी का रुप धारण कर चुके घातक कोरोना वायरस के संक्रमण से पीडित लोगों के सहायतार्थ, बचाव और रोकथाम के लिए विधायक मुकेश पटेल ने बुधवार को 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक कलेक्टर सुरभि गुप्ता को आर्थिक राहत कोष में जमा करने के लिए सौंपा। वहीं जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरात के विभिन्न शहरों और कस्बों में फंसे सैकडो आदिवासी ग्रामीणों ने विधायक पटेल को फोन लगाकर मदद की गुहार लगाई। जिसे लेकर विधायक पटेल ने कलेक्टर गुप्ता और एसपी विपुल श्रीवास्तव से चर्चा कर उन्हे मजदूरों की सूची उपलब्ध कराई।साथ ही सूरत के डीएम से चर्चा कर उन्हे भी सूची भेजकर आदिवासी ग्रामीणों की हरसंभव सहायता की मांग की। इस संबंध में विधायक पटेल ने बताया कि जिले के विभिन्न हिस्सों से गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में बडी संख्या में आदीवासी ग्रामीण कामकाज के लिए गए हुए है।देश में 21 दिनों का लॉक डाऊन होने से हजारों ग्रामीण गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में फंस गए है। ऐसे ग्रामीणो ने विधायक पटेल ने बताया कि उन्हे न तो आने जाने के लिए कोई साधन मिल रहा है और न ही किसी प्रकार की सहायता। ऐसी विकट स्थिति में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक पटेल ने कलेक्टर, एसपी से इस संबंध में चर्चा कर गुजरात में फंसे ग्रामीणों को हरसंभव सहायता करने की मांग रखी।
घरों में रहे, सुरक्षित रहे
विधायक पटेल ने कहा कि वर्तमान में देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना का संक्रमण फैल रहा है।आम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए 21 दिनों के लाक डाऊन के दौरान स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और पुलिस द्वारा जिले में आम जनता के हित में सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे है ऐसे में व्यवस्था बनाएं रखने के लिए हर व्यक्ति को शासन प्रशासन का सहयोग करना बेहद आवश्यक है। लोग अपने घरों में ही रहेंगे तो इस घातक वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रहेंगे। शासन प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशो का पालन करे। उन्होने कहा स्वास्थ्य, पुलिस, नगरीय निकाय, पंचायत, राजस्व सहित शासन के विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता के हित के लिए रात दिन कार्य किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा जनहित के लिए सभी जरुरी कदम उठाकर जरुरी व्यवस्थाएं की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *