नानपुर। आलीराजपुर जिले में 6 मई को होने वाले जिला सम्मलेन की रूपरेखा तय की गई। संभागीय बैठक में किसान मोर्चा चंद्रसिंह चौहान प्रदेश कार्यकारी सदस्य ने बताया आज भाजपा किसान मोर्चा इंदौर संभाग की बैठक खलघाट जिला धार में आयोजित की गई। जिसमें मोर्चे द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई व आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में इंदौर संभाग प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि 20 अप्रैल से 10 मई के बीच में प्राकृतिक खेती की कार्यशाला एवं मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाना है। 10 मई से 25 मई तक जिलों के ग्राम समितियों के जिला सम्मेलन एवं विधानसभाओं के सम्मेलन आयोजित करना है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह जी चौधरी के 6 मई आलीराजपुर व 7 मई को बड़वानी में होने वाले ग्राम समितियों के जिला सम्मेलन कि रूपरेखा तय की गई। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दिलीप पाटोदिया, पूर्व सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सभी जिले के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। Post navigation भक्ति में शक्ति है तभी तो भगवान आते हैं : पं. शास्त्री पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे डकैतों को पुलिस ने पकड़ा