जितेंद्र वाणी, नानपुर भगवान की भक्ति में इतनी शक्ति होती है कि जब जब विपरीत परिस्थितियों में अगर दिल से उन्हें पुकारो तो वह किसी भी माध्यम से हम से जुड़ जाते हैं । ऐसे ही भगवान कृष्ण ने हर बार इस धरा पर कई लोगों का कल्याण किया है। उक्त उद्गार आज राम मंदिर स्थापना उत्सव के पहले दिन आयोजित नानी बाई का मायरा कथा प्रसंग समारोह में पंडित श्री शैलेंद्र शास्त्री ओंकारेश्वर के द्वारा कही गई। वाणी समाज द्वारा आयोजित इस बहुप्रतीक्षित राम मंदिर स्थापना उत्सव में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम के साथ इस कथा यात्रा को आरंभ किया। प्रारम्भ में मुख्य यजमान वाणी समाज केंद्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष कैलाश समरथ मल जी वाणी, श्री जितेंद्र प्रसाद रमणलालजी वाणी एवं हरिओम रमेशचंद्र वाणी द्वारा राम मंदिर में विधिवत पूजन पाठ कर, पोथी यात्रा ढोल बाजे के साथ कथा स्थल रामचोक तक ले करके पहुंचे। जहां जनसैलाब के द्वारा पुष्प वर्षा कर के पंडित श्री शास्त्री एवं व्यासपीठ का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सभी समाज प्रमुखों, संस्थाओं ,संगठनों द्वारा पोथी पूजन के साथ पूज्य गुरुदेव का तिलक पूजन किया गया। साथ में आए हुए सभी संगीत कलाकारों का भी स्वागत अभिनंदन उपस्थित कथा समिति सदस्यों द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि श्री राम दरबार मंदिर स्थापना उत्सव में तीन दिवसीय आयोजन की कड़ी में प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे से कथा का आयोजन किया जा रहा है ।जिसमें संगीतमय रूप में कथा का विस्तृत वर्णन पंडित श्री शास्त्री द्वारा बड़े ही सुंदर शब्दों में सु मधुर वाणी के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है ।उक्त कथा में नानपुर ,अलीराजपुर, कुक्षी, खट्टाली, उदयगढ़, झाबुआ आदि के श्रद्धालु भी कथा का लाभ ले रहे हैं । अंत में सभी यजमान परिवार द्वारा महा आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया। Post navigation हिंदू युवा जनजाति संगठन चला रहा जन जागरण अभियान 6 मई को होने वाले सम्मेलन की रूपरेखा बनाई गई