अलिराजपूर लाइव के लिए कठिवाडा से गोपाल राठौड़ कि रिपोर्ट आदिवासी दिवस पर आयोजित सभा का दृश्य कट्टीवाडा मे 9अगस्त को ” अंतराष्ट्रीय आदिवासी दिवस ” मनाया गया ! जय आदिवासी युवा शक्ति ” जयस ” के तत्वाधान मे अंतराष्ट्रीय आदिवासी दिवस के अवसर पर एक विशाल रैली का आयोजन किया गया ! रैली ग्राम हवेलीखेडा से अपनी पंरमपरा अनुसार ढोल मादल गाजे बाजे के साथ शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुवे मेघ मांडवा हनुमान मंदिर पहुंचे ! जहाँ पर एक सभा का आयोजन किया गया ! सभा मे समाज के वक्ता सुरेश तोमर ने आदिवासी बोली मे प्रेरक सम्बोधन किया ! जिसमे आदिवासी समाज मे निरक्षरता को विकास मे बाधक बताया ! नान सिंह धाकड ने अपने विचार रखे और कहा कि शिक्षा से ही हमारे समाज का विकास हो सकता है ! पार सिंह बारियां,छगन सिंह डावर,अमन सिंह चौहान,मोहन भाई तथा जयस संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष हितेश तोमर ने भी अपने – अपने विचार रखे ! आभार राजेंद्र आवसिया ने माना ! संचालन प्रो.सुरेश तोमर ने माना ! इस अवसर पर कठिवाडा टी आई एस.पी एस चोहान ने भी अपने बल के साथ इस पुरे आयोजन पर निगरानी रखी । रैली मे शामिल लोग Post navigation भीषण अग्निकांड मे लाखो का नुकसान कटठीवाडा क्षैत्र के सभी निवासियो को स्वाधीनता दिवस की बधाई ओर शुभकामनाये