सरदारपुर से अर्जुन सिंह मावी की रिपोर्ट -प्राथमिक विद्यालय भोपावर मे प्रवेशोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। बच्चो का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। जाय फुल लर्निग के माध्यम से बच्चो को प्रथम दिन कविता-गीत के माध्यम से अंको एवं शब्दो का ज्ञान दिया गया।दोपहर 1 बजे बीआरसी मगनसिह मेडा द्वारा प्रा.वि.भोपावर का आकस्मिक निरिक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेडाबच्चो की जाय फुल गतिविधि का अवलोकन करते हुए प्रसन्नता जाहिर की, वही बच्चो की उपस्थिति देखकर बीआरसी अत्यंत भावुक होकर गदगद हो गए। वही मध्यान्ह भोजन के निरिक्षण के दोरान बीआरसी ने पाया कि बच्चो की इच्छानुरूप प्रथम दिन सब्जी-पूरी का स्वाद दिए जाने पर बच्चे बहुत खुश है। उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओ को पुस्तके भी वितरित की गई। बीआरसी श्री मेडा ने शाला के निरिक्षण के दोरान तमाम पहलुओ पर चर्चा कर शेक्षणिक व मध्यान्ह भोजन की स्थिति पर संतुष्टी जाहिर करते हुए शिक्षको को निर्देशित किया गया कि जो उपलब्धि मेने आज पाई है, यही उपलब्धि बढकर और आगे जाना चाहिए। Post navigation राज्य स्तरीय थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ियों को अध्यक्ष ने हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना पुरूषोत्तम मास रामायण मास पारायण की हवनात्मक पूर्णाहुति सम्पन