पियुष चन्देल अलीराजपुर

6वी म. प्र. राज्य स्तरीय थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय पिपलिया रेलवे स्टेशन मंदसौर में  15  से 17 जून  तक किया जा रहा है, जिसमें जिले के 7 थाई बॉक्सिंग खिलाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। बालक वर्ग में तुषार तोमार, पुष्पराज ओहरिया, और दिनेश खराड़ी तथा बालिका वर्ग में श्वेता तोमार, वैष्णवी रावत, हर्षिता मौर्य, दिव्या रावत है। टीम मैनेजर भंगुसिह तोमार के नेतृत्व में टवेरा गाड़ी को जिला किक- बॉक्सिंग एवँ जिला कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सेन, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद रितेश डावर, युवा मोर्चा के अंकित शाह, भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक सिद्दार्थ जैन, नगर मंत्री युवा मोर्चा के दीपक शर्मा , तथा सामाजिक कार्यकर्ता नरपत रावत ने हरी झंडी दिखा कर वाहन को रवाना किया । इस अवसर पर जिला एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य मगनसिंह मौर्य, नरपत रावत भोरदीया , बेथालाल ओहरिया, दिनेश चौहान गुलाबी तोमार, शिला ओहरिया, शर्मिला रावत तथा ख़िलाडियो के अभिभावकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *