रितेश गुप्ता, थांदला मलुकदासजी रामायण पारायण मंडल थांदला द्वारा पुरूषोत्तम मास में 16 जून से स्थानीय रामेश्वर महादेव मंदिर पर मास परायण का आयोजन किया गया जिसकी हवनात्मक पूर्णाहुति सुंदरकांड की चौपाइयों के साथ गुरुवार को रामेश्वर मंदिर पर सम्पन्न हुई। पूर्णाहुति में नगर के गणमान्य नागरिक एवं भक्त मलुकदासजी रामायण मंडल के समस्त पदाधिकारी, सदस्यों ने उपस्थित रहकर धर्मलाभ प्राप्त किया। मंडल अध्यक्ष विजयसिंह राठौर एवं किशोर आचार्य ने पुरुषोत्तम मास रामायण पाठ कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सम्मिलित सभी सदस्यों एवं नगर के नागरिकों का आभार व्यक्त किया। Post navigation प्राथमिक विद्यालय भोपावर में उत्साह से मनाया प्रवेशोत्सव Next Post