झाबुआ। मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष अरूण यादव की अगुवाई में भ्रष्ट शिवराज सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव एवं प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर बर्बर तरीके से लाठीचार्ज कर गंभीर घायल करने एवं शिवराज सरकार जो भोपाल में 500 करोड़ रुपए के हवालाकांड में घिरे भाजपा मंत्री संजय पाठक को बचाने के लिए किए गए। इस लाठीचार्ज की सांसद कांतिलाल भूरिया एवं जिला कांग्रेस ने कडे शब्दों में निंदा की है। सांसद भूरिया ने कहा कि हवाला कांड में पुलिस की शुरूआती जांच में साफतौर पर फंस चुके शिवराज कैबिनेट के सदस्य संजय पाठक के खिलाफ कार्रवाई के बजाय मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और उनकी पूरी सरकार राज्यमंत्री संजय पाठक को बचाने में जुटी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पुत्र और कई अन्य नामी-गिरामी चेहरे पूरे मामले में उजागर होते देख मुख्यमंत्री चौहान कटनी एसपी गौरव तिवारी को बदल दिया गया।
पुलिस भूली प्रोटोकॉल-
सांसद कांतिलाल भूरिया ने आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री और उनकी सरकार सही बात उठाने वाली कांग्रेस की आवाज दबाने के लिये दमनकारी नीति पर आमादा हो गई है। सरकार के इशारे पर सुनियोजित तरीके से पुलिस वालों ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री यादव को जमकर निशाना बनाया। सरकार का इशारा होने की वजह से ही पुलिस प्रोटोकॉल तक को भूल गई। यादव के सिर पर डंडे मारने के अलावा हाथ-पैरों और पूरे शरीर पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी जो कि बहुत ही निंदनीय और शर्मनाक कृत्य है। भूरिया ने आगे कहा कि सोमवार कि इस घटना को प्रदेश के लोकतंत्र के इतिहास में काले दिन के रूप में जाना जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष एवं अन्य कांगे्रस नेताओं पर किए गए प्राणघातक हमले को भाजपा को सोची समझी एवं सुनियोजित साजिश करार दिया। सांसद भूरिया ने आगे कहा कि लोकतंत्र के इतिहास में किसी भी राजनैतिक दल के कार्यालय के अंदर घुसकर कार्यकर्ताओं पर इस तरह बर्बरता पूर्वक हमला आज तक नहीं किया गया। यह कृत्य शिवराज सरकार का एक दमनकारी नीतियों को ही दर्शाता है। शिवराज सरकार का यह कृत्य साफ तौर पर जनता की आवाज को दबाने का प्रयास साबित करता है। कटनी एवं भोपाल की घटनाओं ने यह पूरी तरह दर्शा दिया है कि लोकतंत्र का गला घोटने वाली भाजपा भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देकर उन्हें बचाने में लगी हुई है किंतु कांग्रेस पार्टी हर कीमत पर भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों का प्रबल विरोध करेगी। जिला कांगे्रस अध्यक्ष निर्मल मेहता, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया, युवा नेता डॉ.विक्रांत भूरिया, प्रवक्ता हर्ष भट्ट एवं जिला कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों पुलिस की कार्रवाई भत्र्सना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *