झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगडवाला की रिपोर्ट- खरडूबड़ी और छापरी रजला पंचायत द्वारा खरडूबड़ी के हाईस्कूल परिषद में आज ग्रामीणों द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें पंचायत सचिव करणसिंह चौहान, प्रेमसिंह डामोर, रमेश डामोर और छापरी पंचायत के सहायक सचिव सबेसिंह मेडा और खरडूबड़ी का हल्का नंबर 23 के पटवारी सोबान डामोर व आंगनवाड़ी कार्यककर्ता मौजूद थी। खेल प्रतियोगिता में कबड्डी, रस्साकशी, खो-खो, ऊंची कूद, दौड़ आदि कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने शिरकत की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र व शिल्ड देकर सम्मान किया जाएगा। खेल प्रतियोगिता में ग्रामीण बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। Post navigation 500 करोड़ के हवालाकांड में घिरी शिवराज सरकार को बचाने के लिए कांग्रेसियों पर किया लाठीचार्ज : सांसद भूरिया 28 ओवरलोड वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई अभियान, बनाए 16 हजार 500 रुपए के चालान