झाबुआ लाइव के लिए विपुल पांचाल की रिपोर्ट विद्यासागर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनजमेंट भोपाल ने सभाग्रह में एक सम्मान समारोह आयोजित किया जिसमें मप्र लोक सेवा आयोग में चयनित जैन छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। झाबुआ की होनहार बेटी व महिला एवं बाल विकास झाबुआ की पूर्व संरक्षण अधिकारी ‘रुपाली जैन’ का सम्मान किया गया। रुपाली जैन का वर्ष 2014 की बेच में ‘नायब तहसीलदार’ के पद पर चयन हुआ है। रूपाली जैन का सम्मान एडीजी पवन जैन, गुना कलेक्टर राजेश जैन सहित अन्य समाजजनों व विशिष्ट हस्तियों के बीच हुआ। इस अवसर कैबिनेट मंत्री जयंत मलैया, न्यायधीश एनके जैन, रिटायर्ड न्यायधीश विमला जैन, जस्टिस पवन गोहिल एवं रिटायर्ड आईएएस सुरेशचंद जैन व नितिन नंदगावंकर आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। रूपाली जैन के साथ ही 25 अन्य छात्र छात्राओं का सम्मान भी समारोह में किया गया। Post navigation स्कूल बसों में नहीं है सीसीटीवी कैमरे व महिला सहायक, स्कूल शिक्षा विभाग के नियम हवा में 500 करोड़ के हवालाकांड में घिरी शिवराज सरकार को बचाने के लिए कांग्रेसियों पर किया लाठीचार्ज : सांसद भूरिया