जितेंद्र वर्मा, जोबट लगभग 5 दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक लापता व्यक्ति का कोई पता नहीं चल सका है उधर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है लापता व्यक्ति के नहीं मिलने पर परिजन लगातार परेशान है। कई टीम लगाकर परिजन खोजबीन कर रहे हैं लेकिन कोई पता नहीं चल पा रहा है बताया जाता है कि जोबट थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कदवाल का निवासी विक्रम बघेल जो जोबट के सामुदायिक अस्पताल में दैनिक सफाई कुर्मी है जो अपने परिवार के साथ हॉस्पिटल के पीछे जेल रोड पर सरकारी क्वाटर मे अपने पत्नी एवं बच्चों के साथ निवास करता है जिनकी उम्र लगभग 38 साल के आसपास है मंगलवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे के आसपास अपने घर के बाहर से अचानक लापता हो गए काफी देर बाद जब वह घर नहीं आए तो परिजनों की चिंता बढ़ गई खोजबीन शुरू हुई मंगलवार को सारा दिन खोजबीन होती रही । लेकिन विक्रम बघेल का कोई पता नहीं चल सका दिनांक 16 तारीख बुधवार को पत्नी कंचन बघेल ने जोबट थाना पहुंचकर पुलिस को गुमशुदी दर्ज करवाई पुलिस ने व्यक्ति के लापता होने पर गुमशुदा की दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है,वहीं मंगलवार से आज दिनांक तक तेजी से खोजबीन शुरू हुई परिजन कई टीम बनाकर अलग-अलग स्थान में आसपास के इलाके में लगातार खोजबीन कर रहे हैं,लेकिन 5 दिन बित जाने के बाद भी विक्रम बघेल का कोई पता नहीं चल सका है । Post navigation भीलप्रदेश राज्य बनाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, 36 सूत्रीय मांगे रखी अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई की सूचना मिलते ही जोबट में मचा हड़कंप, कई क्लीनिक बंद कर झोलाछाप डॉक्टर हुए फरार