जितेंद्र वर्मा, जोबट आलीराजपुर कलेक्टर के निर्देश के बाद रविवार को जोबट नगर में तीन क्लीनिक पर की छापा मार करवाई, इस कार्रवाई से पूरे जोबट नगर में हड़कंप मच गया सभी झोलाछाप डॉक्टरों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और भाग गए। बताया जाता है कि नैनपुर में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से नानपुर में एक युवक की मौत हो गई मौत के बाद गुससाए परिजन और ग्रामीणो ने शव के साथ डॉक्टर को भी लेकर थाने पहुंचे इस मामले की सूचना कलेक्टर तक पहुंची इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और जोबट नगर में हर गली मोहल्ले में झोलाछाप डॉक्टर की खोजबीन शुरू कर दी गई। छापामार की सूचना मिलते ही कई झोलाछाप डॉक्टर अपने क्लीनिक बंद करके भाग गए ऐसे में बिना डिग्री और बिना लाइसेंस के अवैध तरीके से एलोपैथी दवाएं बेचने तथा मरीजों का इलाज करने के मामले में आज जोबट में तीन क्लीनिक पर कार्रवाई की गई इन क्लिनिको से एलोपैथी दवाइयां तथा इलाज में उपयोग किए जाने वाले चिकित्सा उपकरण जब्त हुए हैं। जांच में कुछ दवाइयां एक्सपायरी डेट की मिली हैं खट्टाली रोड,सुभाष मार्ग देहदल रोड स्थित क्लिनिको पर कार्रवाई की गई। वहीं,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोबट बीएमओ डॉक्टर विजय बघेल ने बताया कि आज जोबट में झोलाछाप डॉक्टरों और बिना लाइसेंस के चल रहे क्लीनिक के खिलाफ कार्रवाई की गई. इस दौरान तीन क्लिनिक को सील किया गया वही दुकान में चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित और एक्सपायरी डेट की दवाइयां मिली.जिस पर कार्रवाई करते हुए झोलाछाप डॉक्टर की दुकान को तत्काल सील किया गया है. उन्होंने कहा कि आगे भी छापेमारी की कार्रवाई जारी रहेगी। Post navigation 5 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं मिला सफाई कर्मी युवक, थाने पहुंचकर परिवार ने गुमशुदी की दर्ज कराई विश्व आदिवासी दिवस पर जोबट की धरती पर भील सेना संगठन के नेतृत्व में होगा ऐतिहासिक कार्यक्रम