ALIRAJPUR LIVE के लिए पियुष चन्देल…. मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर 6 जुन को मंदसौर मे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाले किसान महासम्मेलन के संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी आलीराजपुर के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक 29 मई को आलीराजपुर के स्थानीय आजाद भवन मे सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में विशेष अतिथि के रूप में संजय कपूर ( सचिव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सह प्रभारी म.प्र. कांग्रेस), रामनिवास रावत, बाला बच्चन, जीतु पटवारी ( विधायक एवं कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी) उपस्थित हुए। बैठक को आलीराजपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरदार पटेल, युवा कांग्रेस नेता कमरु अजनार, पूर्व विधायक एवं मंत्री सुलोचना रावत, राधेश्याम डी., डॉ. विक्रांत भूरिया ने भी संबोधित किया।कांग्रेस के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष महेश पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने जोशिले उदबोधन मे कहा कि “मंदसौर मे होने वाले किसान महासम्मेलन मे तन, मन, धन लगाकर आलीराजपुर से एक एक कार्यकर्ता को मंदसौर लायेंगे।” साथ ही उन्होंने सरकारी अधिकारियों पर भाजपा की दलाली करने के आरोप भी लगाए। विधायक जीतु पटवारी ने कहा की “भाजपा के शासनकाल मे मंहगाई और बेरोजगारी बढी है। किसानों के बिजली के बिल हजारों मे आ रहे है, किसी किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ और किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है।” बाला बच्चन ने कहा कि ” कालाधन लायेंगे और 15 लाख रुपये हर किसी के खाते मे आयेगें ये कहकर भाजपा ने जनता के साथ विश्वास घात किया है।” रामनिवास रावत ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने के लिये मेहनत करने की अपील की। अंत मे संजय कपूर ने अपने उदबोधन में भाजपा की वादाखिलाफी की बात की तथा कार्यकर्ताओं से मंदसौर किसान महासम्मेलन मे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने के लिए कहा।उदयगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमरु अजनार ने अतिथियों को आदीवासी संस्कृति के प्रतिक तीर- कमान भेंट किये। कार्यक्रम का संचालक ओम प्रकाश राठौर ने किया। उक्त कार्यक्रम में नपाध्यक्ष सेना पटेल, सांसद प्रतिनिधि सुनील थेपडिया, मुकेश पटेल, शंकर बामनिया, अनिल थेपडिया, राहुल परिहार (एडवोकेट), कांग्रेस प्रवक्ता सुनिल खेडे, राजेन्द्र टवली, तरुण मंडलोई, जहीर मुगल, तथा समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस सेवादल, भा.रा.छा.संगठन एवं जिला कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्य मौजूद थे। Post navigation राहुल गांधी की सभा को लेकर बैठक संपन्न खेल व युवा कल्याण विभाग प्रतिभा को करेगा पुरस्कृत