सरदारपुर से अर्जुन सिंह मावी की रिपोर्ट अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 6 जून को पिपलियामंडी(मंदसौर) मे होने वाली सभा को लेकर प्रदेश कांग्रेस द्वारा सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र हेतु नियुक्त प्रभारी अभिनय ढिमोले द्वारा अग्रवाल धर्मशाला सरदारपुर मे ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ की बैठक ली और सम्बोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। पिछले वर्ष मंदसौर मे किसानो पर सरकार द्वारा गोलिया चलाई गई जिसकी बरसी पर राहुल गांधी सभा को सम्बोधित करेगे। पूर्व विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी की ओर आशाभरी निगाहो से देख रही है प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान को किसानो की कोई परवाह नही है हमे अधिक से अधिक संख्या मे पिपलियामंडी सभा मे पहुचना है। साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, राजेन्द्र पुरोहित, राजेन्द्र लोहार, मुकेष पाटीदार, अंसार खान, जगजीत बैरागी आदि ने भी सम्बोधित किया। आयोजित बैठक मे किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव नरसिंह हामड, न.प. अध्यक्ष महेश भाबर, जिला पंचायत सदस्य रामकन्या दिलीप वसुनिया, पूर्व न.प. अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल, दिनेश चौधरी, छगन राठौड, विरसन भगत, केकडिया डामोर, गोपाल सौलंकी, भीमसिंह दरबार, पुरालाल चौधरी, नारायण सौलंकी, दलपतसिंह पाल, किशन बग्गड, भारत वीर, बद्रीलाल धाकड, अम्बर गर्ग, बंटु बना, गोपाल मारू, पारसिंग गणावा, मदन मखोड, कुंवरसिंह, कैलाष देवदा, मुकेष जमादारी, विमल शर्मा, नरेन्द्र पारगी, परवेज लोदी, राजु मेकेनिक, कृष्णा यादव, अमरसिंह निनामा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने किया एवं आभार आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष विष्णु चौधरी ने माना। Post navigation चालक का स्टेयरिंग से नियंत्रण हटा और मकान पर जाकर ट्रक लटका जिला कांग्रेस कमेटी की किसान महासम्मेलन मंदसौर से संबंधित बैठक सम्पन्न