राजेन्द्र शर्मा, दाहोद ब्यूरो चीफ इंदौर अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर आज सवेरे GJ 06 AU 0084 नंबर का टैंकर लिमखेड़ा तहसील के मंगलमहुडी गांव के समीप ओवर ब्रिज पर से गुजर रहा था तभी टेंकर के चालक ने स्टेरिंग पर से काबू खो देने के कारण ओवरब्रिज से नीचे बने मकान में गिर गया। दुर्घटना से मकान क्षतिग्रस्त हो गया । यह तो गनीमत रहीं की उस दौरान मकान में ताला लगा था, इसलिए कोई जनहानी नहीं हुई। इस घटना में टैंकर के चालक व क्लीनर को मामूली चोटें आने से स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भेज दिया। Post navigation धूमधाम से मना श्री कृष्ण, नरसिह, वामन जन्मोत्सव राहुल गांधी की सभा को लेकर बैठक संपन्न