ALIRAJPUR LIVE के लिए पियुष चन्देल….

संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण, मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश के अग्रणी खिलाड़ियों को पुरस्कृत एवं प्रोत्साहित करने के लिए खेलवृति प्रदान की जायेगी।
मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं और राष्ट्रीय एवं राज्य स्कूल गेम्स के सभी पदक विजेता खिलाड़ियों से खेलवृति हेतु आवेदन आमंत्रित है।
खेलवृति प्राप्त करने के लिए अपना आवेदन संबंधित जिले के जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर दिनाँक 5 जुन तक जमा करवाना अनिवार्य है।पात्रता एवं खेलवृति की सम्पूर्ण जानकारी विभाग की वेबसाइट www.dsywmp.gov.in पर उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *