अर्पित चौपड़ा, खवासा न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल खवासा में खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। खेल महोत्सव का शुभारंभ जनपद उपाध्यक्ष माया देवी चौधरी, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष प्रेमसिंह चौधरी और ग्राम पंचायत खवासा सरपंच गंगाबाई खराड़ी की उपस्थिति हुआ जो 26 जनवरी को सम्पन्न होगा। खेल महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर संस्था द्वारा 300 बेड का निःशुल्क आवास होस्टल खोलने की घोषणा की गई। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि मोबाइल से बच्चों को दूर रख योग करना चाहिए। मोबाइल की लत से शारीरिक और मानसिक तनाव बढ़ता है जबकि योग सभी प्रकार के तनाव को दूर कर तंदरुस्ती प्रदान करता है। इस दौरान कई अभिभावक भी उपस्थित रहे। Post navigation अहमदाबाद के प्रसिद्ध बायपास सर्जन परिवार के साथ अपने पैतृक गांव आए यातायात को सुगम बनाने और अंधाधुंध गति से दौड़ते ट्रैक्टर पर लगाम कसने पर हुई बात