अर्पित चोपड़ा, खवासा

थांदला थाना की खवासा चौकी अंतर्गत ग्राम कुकड़ीपाड़ा में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। खवासा पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक युवक का नाम हूमो पिता भाणजी कटारा उम्र 27 निवासी कूकड़ीपाड़ा है।

पुलिस ने बताया कि परिजनों के अनुसार घटना बुधवार दोपहर 2 बजे की है। संभवतः युवक नहाने के लिए गया था किंतु पानी में डूब गया। 12 वर्षीय एक बालिका ने डूबते देख ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने शव बाहर निकालकर खवासा पुलिस को सूचना दी।

खवासा पुलिस चौकी पर पदस्थ प्रधान आरक्षक शेरसिंह भयड़िया ने बताया कि मर्ग क़ायम कर घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *