झाबुआ। जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर कैथोलिक चर्च इशगढ़ (पिपलिया) में 30 अक्टूबर रविवार को फातिमा की रानी मां मरियम का ग्रोटो पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इशगढ़ चर्च के संचालक फादर सकायादास एवं कैथोलिक डायसिस के पीआरओ फादर रॉकी शाह ने बताया कि पर्व के दौरान मिस्सा पूजा समारोह के मुख्य याजक खंडवा डायसिस के बिशप डॉ.दुरइराज एसवीडी होंगे एवं झाबुआ डायसिस के बिशप डॉ.बसील भूरिया तथा उदयपुर डायसिस के बिशप डॉ.देवप्रसाद गणावा रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन फादर अंतोन कटारा प्रगति संस्था मेघनगर द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए कैथोलिक डायसिस के मीडिया प्रभारी पीटर बबेरिया ने बताया कि 30 अक्टूबर को दोपहर 1.30 बजे जुलूस चर्च प्रांगण से निकाला जाएगा, जो कि भक्तिमय प्रार्थनाओं, गीतों के संचालक के साथ अनास नदी पर बने माता मरियम के ग्रोटो तक जाएगा, जहां मन्नत एवं धन्यवाद की प्रार्थना के साथ मिस्सा पूूजा अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संत जोसफ संघ, युवा संघ, माता मरियम संघ द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *