अलीराजपुर Live के लिए ” खट्टाली” से विजय मालवीय की EXCLUSIVE रिपोर्ट । आदि बहुल ” अलीराजपुर ” जिले के जोबट थाने के ” वांझा बयडा ” गांव में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किसान ” छगनसिंह” ( 58 ) पिता भूरसिंह के खेत पर छापामार कारवाई करते हुए 6 से 7 फीट ऊंचे खेत मे लगे गांजे के 722 पोधै बरामद की लिये है । पुलिस ने पोधो को काटकर अपने कब्जे मे ले लिया है । जोबट के एसडीओपी ” आनंदसिंह” ने बताया कि पुलिस को कल रात मुखबिर से एक खेत मे बडी तादात मे गांजे की अवैध खेती की सूचना मिली थी जिस पर यह कारवाई की गयी है आरोपी के खिलाफ ” नारकोटिक्स अधिनियम की धारा 8/20 के तहत मामला दज॔ किया गया है । Post navigation 30 अक्टूबर को मनाया जाएगा फातिमा की रानी मां मरियम का ग्रोटो पर्व जनजाग्रति रैली निकालकर दिया जब बाजार जाएंगे-माल स्वदेशी लाएंगे का नारा