वीरेंद्र बसेर, घुघरी शासकीय हाई स्कूल घुघरी में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के 9वीं कक्षा के 19 छात्र व 14 छात्राओं वही कक्षा 6ठी के दो छात्र व एक छात्रा टोटल 36 विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य कृष्ण पाल सिंह गंगाखेडी ने बच्चों को शिक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य मनोहर बसेर, जनपद सदस्य कैलाश निनामा, सरपंच मंजूडी मालीवाड, सचिव गोपाल दास बैरागी, रमेश पोरवाल, गोवर्धन मालिवाड, विजय सिंह राठौर सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित था कार्यक्रम का संचालन जगदीश आचार्य ने किया आभार नंदराम गामड़ ने माना। Post navigation 2 दिन से लापता युवक की बाइक माही नदी तट के किनारे मिली, युवक को तलाशने पुलिस ने गोताखोर बुलाए आईपीएल की तर्ज पर होगा के केपीएल, देखिए कहा होगा शुभारंभ