विरेंद्र बसेर, घुघरी स्थानीय आज़ाद क्लब करवड़ के तत्वावधान में दूसरा तहसील स्तरीय K. P. L. (करवड़ प्रीमियर लीग) का आयोजन 24 दिसंबर से खेल मैदान करवड़ में आयोजित होगा। जिसमें 6 टीम भाग लेंगी इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 6 टीमो के मालिक रॉयल फ्रेंड्स, ब्लैक पैंथर,ब्लू आर्मी, रायपुरिया रॉयल, अरिहंत फाइटर, भंडारी इलेवन के मालिकों द्वारा बोली लगा कर कल खरीदा गया। प्रतियोगिता की विजेता टीम को प्रथम इनाम 41000 (वंदेमातरम ग्रुप) द्वारा द्वितीय इनाम 31000 (बिरसा आबा ग्रुप) द्वारा तृतीय 21000 (गौतम ग्रुप पेटलावद) द्वारा चतुर्थ इनाम 11000( शाबिर मंसूरी बामनिया) द्वारा मैन ऑफ दी सीरीज 3100 शैलेन्द्र सिंह राठौर उपसरपंच गंगा खेड़ी मैन ऑफ दि मैच फाइनल 2100 यशोदा ऑटो पॉट्स बेस्ट बोलर 2100 अंतर सिंह गामड़, बेस्ट बैट्समैन 2100 अखण्ड प्रताप सिंह राणावत की ओर से दिया जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मैच में मैन ऑफ दी मैच महेश गामड़ की ओर से सभी टीमो को लंच राजीव पाठक इस प्रतियोगिता में विशेष सहयोग ग्राम पंचायत करवड़ पुलिस चौकी करवड़ अनन्त मांडोत नरेंद्र पाटीदार ओर से दिया जाएगा। क्लब के सदस्यों द्वारा प्रतियोगिता की तैयारी शुरू कर दी गत वर्ष रॉयल फ़्रेंड्स विजेता रही थी। Post navigation 19 छात्र और 14 छात्राओं को बांटी साइकिल जैन तीर्थ सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने का विरोध