वीरेंद्र बसेर, घुघरी

मोहनकोट निवासी अशोक प्रजापत दो दिन पहले घर से रतलाम का कहकर 12 नवंबर को निकला, लेकिन घर नहीं पहुँचा। परिजनों ने तलाशने के बाद रायपुरिया थाने में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई।

जब तलाशी की गई तो माही नदी तट के पास स्थित मंदिर पर युवक की बाइक पड़ी मिली जिसमे युवक का स्वेटर, शर्ट, एवम पास में चप्पल पड़े मिले वही कुछ दूरी पर युवक का स्विच ऑफ फोन पुलिस ने बरामद किया। लेकिन युवक अभी भी लापता हैं। घटनास्थल माही नदी रतलाम रोड पर आज झाबुआ पुलिस अधीक्षक अगम जैन एस डी ओ पी सोनू डावर, पेटलावद टी आई राजूसिंह बघेल, रायपुरिया टी आई राजकुमार कुंसनारिया ने दौरा किया। पुलिस जांच में जुटी हुई है एसपी अगम जैन ने गोताखोर बुला के माही नदी में खोजने की बात कही। हालांकि अब तक गोताखोर नहीं मौके पर नहीं पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *