खरडू बड़ी। झाबुआ जिले के गांव खरडू बड़ी के समीप गांव लिमखोदरा में बुधवार को 18 वर्षीय युवक विक्रम पिता ओकर डामोर की लाश गांव के एक नाले के पास मिली। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। घर वालों ने बताया कि विक्रम कल शाम को बकरी चराकर घर आया और बकरियों को घर पर बांध कर वापस घर से बाहर गया। उसके बाद वो वापस घर नहीं लौटा। जिसके बाद घर वालों ने उसकी तलाश रात को करीबन 10 बजे तक की। गांव में और रिश्तेदारों के वहाँ पूछताछ की लेकिन कोई खबर नहीं मिली। बुधवार सुबह करीबन 10 बजे उसके काका नाले की तरफ जा रहे थे तब उन्होंने देखा कि विक्रम की लाश वहां पर पड़ी है। उसके बाद उन्होंने उसके घर और गांव वालों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और पंचनामा बनाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए पारा अस्पताल भेजा गया। Post navigation ग्रामीणों ने मिलकर स्टाप डेम के गेट की जगह लगाई मिट्टी से भरी बोरी चोरों के हौसले बुलंद, कुएं में से फिर निकाल ले गए वाटर सप्लाई की मोटर