झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता/अब्दुल वली पठान की रिपोर्ट-
“दिन धरम की बात जब आए, धर्म मेरा इंसानी लिखना, जब भी मेरी कहानी लिखना मुझको हिंदुस्तानी ही लिखना” इस पंक्ति के साथ थांदला में गंगा-जमुनी तहजीब के साथ हजरत सैयद गेबन शाह वली रेहमतुल्लाह अलैह का उर्स मुबारक का आगाज 14 अप्रैल बाद नमाजे जुम्आ आस्ताने औलिया पर कुरआन ख्वानी के साथ होगा। प्रोग्राम में 15 अप्रैल सुबह 9 बजे गौसिया जामा मस्जिद से आस्ताने औलिया पर चादर शरीफ पेश की जाएगी जिसमें तमाम धर्मावलंबी मौजूद रहेंगे। वही 15 अप्रैल को बाद नमाजे इशा महफिले सिमा होगी जिसमें हाफिज हिफज्जुर्रहमान कव्वाल पार्टी कोटा व राजस्थान के ही कपासन शरीफ से शब्बीर सदाकत साबरी कव्वाल पार्टी अपनी बेहतरीन आवाज में कव्वालियों की प्रस्तुतियां देंगे। इसी के साथ सूफियाना कलामों के शहंशाह कमर वारसी कव्वाल पार्टी उत्तर प्रदेश के देवा शरीफ से तशरीफ लाकर सूफियाना कलाम पेश करेंगे। वही 16 अप्रैल को महफिल रंग का प्रोग्राम होगा। इसके बाद प्रसादी का वितरण किया जाएगा। इस दौरान मेहमान खुसुसी बादशाह बाबा, अब्दुल रज्जाक मस्तान बाबा, छोटे मियाजी सरकार इंदौर, जावेद बाबा, आसिफ बाबा इंदौर, अल्ताफ बाबा, अशफाक बाबा महिदपुर, फिरोज बाबा साबरी रतलाम, सलीम बाबा झाबुआ, सगीर बाबा दाहोद, युनूस बाबा, जहीर बाबा, कल्लू बाबा थांदला, इकबाल बाबा, फिरोज खबीरी, इदरीस बाबा, सूरीबाबा, करीम बाबा कोटड़ी, अखंडजी महाराज उज्जैन मौजूद रहेंगे। हजरत गेबन सेयद रेहमतुल्लाह अलैह उर्स कमेटी व इंतेजामिया कमेटी के शादाब सैयद, शम्मी खान, अमीर जमान पठान, कमालुद्दीन शेख, मुहम्मद रजा खान, अजमत, इकबाल, इमरान, फिरोज रंगरेज, रइसू फिरोज, सरफराज भारती, गुलरेज, सोहेल, मनीष बघेल, आनंद चौहान, निर्मल पंवार, कुंतल डाबी, जीतू राठौड़, कमलेश राठौड़, अमीनुद्दीन काजी, शहजाद कुरैशी, इरफान खान ने तीन दिनी कार्यक्रम में सभी धर्मों के अकीकदमंदों से मौजूद रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *