झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- धार जिले के तिरला गांव में फकीरा बस सर्विस एमपी 11 पी 0338 मंगलवार दोपहर 3.30 बजे पलटी खा गई जिसमें एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। इस बस हादसे में पेटलावद के ग्राम गरवाखेड़ी के 60 वर्षीय बुजुर्ग राधेलाल लोधा की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राधेलाल धुलाजी लोधा अपने 2 वर्षीय पोते का इलाज करवाने बस से धार जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया और गंभीर घायल होने से उनकी मौत हो गई। वही उनका पोता गजेंद्रसिंह दो गंभीर चोटे आई जिसका इलाज जारी है। बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल पहुंचा और घायलों को 108 वाहन की मदद से चिकित्सालय इलाज के लिए पहुंचाया। Post navigation 14अप्रैल को कुरआन ख्वानी से शुरू होगा सैयद गेबन शाह वली का तीन दिनी उर्स अवैध रेत उत्खनन व ओवरलोड वाहनों पर हुई कार्रवाई