झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगडवाला की रिपोर्ट- खरडूबड़ी में रहने वाली काबेलिया समाज की 130 वर्षीय बुजुर्ग महिला जवरीबाई पति सोमनाथ चौहान का निधन शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि 3 बजे होने पर गांव शोक छा गया। शनिवार को जवरीबाई का बैंडबाजों व आतिशबाजी के साथ डोला निकाला गया जिसमें समाज के लोग के साथ अन्य समाज के लोग भी शामिल हुए। जवरीबाई की नौ संताने थी जिनमे पांच लडक़ी व चार लडक़े थे जो कई वर्षों से यहां रहती थी। इस दौरान मुकेश गोयल ने बताया कि गुरु गोरखनाथ ने समाधि ली इसलिए हमें दफनाया जाता है और को ध्यान में रखते हुए जवरीबाई को भी डाक्टर घाटी में दफनाया गया। Post navigation युवती को अगुवा करने का प्रयास परिजनों ने किया विफल वन विभाग के जर्जर भवन से दहशत में पड़ोसी