झाबुआ। मांडली ग्राम में हाट बाजार के दौरान सामान खरीद रही एक युवती को जबरन अगुवा करने का प्रयास किया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मेघनगर थाने क्षेत्र के ग्राम मांडली में जब युवती सामान खरीद रही थी तभी कालीगमा दोतड़ के रहने वाली आरोपी बिनू भूरिया व उसके साथी ने अगुवा करने का प्रयास किया लेकिन वहां मौजूद उसकी काकी, भाई-भाभी ने बीच-बचाव कर उसे छुड़वाया तो वे उन्हें मारपीट कर भाग निकले। मेघनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिया है। Post navigation पुलिस अधीक्षक जैन ने पर्यावरण सहेजने का शहरवासियों को दिलवाया संकल्प 130 वर्ष की जवरीबाई के निधन पर बैंडबाजों-आतिशबाजी के साथ निकाला डोला