झाबुआ लाइव के लिए मदरानी से हितेन्द्र पंचाल की रिपोर्ट ग्राम काकनवानी से 4 किमी गोरियाखांदन में कार्यकारी संस्था एनएम सदगुरु वॉटर एंड डवलपमेंट फाउंडेशन दाहोद (गुजरात) एवं वितपोषित संस्था द हंस फाउंडेशन न्यू दिल्ली द्वरा ग्राम गोरियाखानदन में गृहणियों को घरेलू गैस कनेक्शन जिसमे एक सिलेंडर, चूल्हा, डीपीआर, होज पाइप का वितरण किया गया। गोरियाखांदान में 100 हितग्राही को कनेक्शन बांटे गए। इस अवसर पर सद्गुरु फाउंडेशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कन्हैया चौधरी, परियोजना प्रबंधक कपिलकांत मदनकर और तीर्थ भारत गैस के डिस्ट्रीब्यूटर प्रियांक मेहता, ऑपरेटर हितेन्द्र पंचाल एवं सद्गुरु फाउंडेशन की टीम उपस्थिति रही। Post navigation घाट पर आशसर हुई रिवर्स, बस में घुसी गंभीर हादसा बचा स्वामी प्रणवानंदजी की धर्मसभा 10 फरवरी पिटोल में