झाबुआ लाइव के लिए पिटोल से भूपेंद्र नायक की रिपोर्ट- वृंदावन धाम के महामण्ड़लेश्वर स्वामी 1008 प्रणवानंदजी सरस्वती की जिले के तहत 10 फरवरी को पिटोल में धर्मसभा होगी। स्वामीजी द्वारा विगत कई वर्षो से अंचलवासियों में धर्म जागरण का कार्य किया जा रहा है। स्वामी जी प्रतीवर्ष झाबुआ जिल में धर्म जागरण हेतु पदयात्रा आयोजित करते है। झाबुआ की माटी से स्वामीजी के बेहद लगाव के कारण स्वामीजी का पूरा ध्यान आदिवासी अंचल के लोगों, शिक्षा एवं धर्म के प्रती जागरूकता करना है। इसी के अन्तर्गत 10 फरवरी को दोपहर 1 बजे से 4 बजे के बीच पिटोल में मोढिया सेठ के मैदान में धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा। धर्म रक्षक समिति पिटेाल के आयोजक भूपेन्द्रसिंह नायक, बालसिंह मयानिया, सोमजी गणावा ने धर्मावलंबियों से आयोजन में शिरकत करने की अपील की है। Post navigation 100 हितग्राहियों को बांटे गैस चूल्हे-सिलेंडर नेशनल लोक अदालत कल, 13 खंडपीठों का किया गया गठन