इरशाद खान, बरझर

बरझर ग्राम पंचायत के बोरकुंडीया के घोड़ा मंडल फलिए में ग्रामीण दिलीप व दिपक भाबर के घर के पास आज सुबह 10 फिट के अजगर को देखा गया। ग्रामीण  दिलीप व दीपक भाबर ने आजाद नगर वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर डिप्टी रेंजर एसके बारिया अपनी टीम के साथ बोरकुंडीया के घोड़ा मंडल पहुंचे व घर के पास से 10 फीट के अजगर को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा। रेस्क्यू टीम में डिप्टी रेंजर एसके बारिया, निलेश चौहान, धीरेंद्र चौहान और भीमसिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *