इरशाद खान, बरझर शुक्रवार बीती रात ग्राम बरझर में चोरों ने एक के बाद एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रात्रि 1:00 बजे से 4:00 बजे के बीच बदमाशों ने पांच जगह पर चोरी की वारदात का प्रयास किया। एक वारदात के वक्त पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस को देख बदमाश भाग गए l। पहली घटना आश्रम रोड गोपाल भगत के घर के हुई। यहां ताले तोड़े, दूसरी घटना डॉक्टर कटारा के यहां, तीसरी गोपाल व चोथी घटना मथुरी चाची के यहां खिड़की की जाली तोड़ने का प्रयास किया। पर बदमाशों को सफलता नहीं मिली। रात भर पुलिस बदमाशों को भागाती रही। आखीर सुबह के वक्त गांव के फिरोज पिता हमिद के यहां बदमाश घर की छत पर चढ़कर लोहे के दरवाजे की चद्दर उचकाकर घर में घुसे व अलमारी व दुकान में रखे रुपए व अलमारी से लाखों रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर चले गए। बदमाश जब वारदात को अंजाम दे रहे थे तब फिरोज अपने बीवी, बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। फिरोज की पत्नी वारदात को होते हुए देख रही थी मारे डर के वो चुप चाप सोती रही। घटना की जानकारी फिरोज ने बरझर पुलिस को दी। फिलहाल मैके पर पुलिस पहुंचकर बदमाशों का सुराग लगा रही है। Post navigation आजादी के अमृत महोत्सव के तहत धूमधाम से मनाया गया 75वा स्वतंत्र दिवस 10 फीट के अजगर को वन विभाग ने रेस्क्यू कर पकड़ा