भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर होरी हनुमान मंदिर नागनवाट बड़ी में अखंड रामायण पाठ व भजन संध्या का आयोजन आज रात्रि 9 बजे से शुरू होगा। मेघनगर से 12 किलोमीटर की दूरी पर बचे श्री होरी हनुमान मंदिर नागनवाट बड़ी मंदिर पर प्रतिवर्ष की तरह इसी वर्ष भी गुरु पूर्णिमा बड़ी ही धूमधाम से मनाई जाएगी। अखंड रामायण पाठ आज पं. जगदीश शर्मा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर पाठ शुरू कर दिया गया है। कल दोपहर 12 बजे से पूर्ण कर पूर्णाहुति की जाएगी। यजमान रविन्द्र सिंह दातला रंभापुर द्वारा आयोजन किया जा रहा है। साथ ही गुरुवार रात्रि 9 बजे से 2 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। गायक गुजरात से वसना भाई एवं उनकी पूरी पार्टी व आसपास के भक्तों द्वारा वनवासी भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें भक्तों को बड़ी संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील पुजारी खिमजी भाई डामोर ने की है। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। Post navigation प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अनियमितताओं का शिकार, प्रसूताओं को नहीं मिला निर्धारित भोजन चार्ट, दाल-चावल देकर किया जा रहा जमकर घालमेल कलश यात्रा निकालकर हुआ एक माह तक चलने वाले कार्यक्रम का श्री गणेश