बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी रामा ब्लॉक के ग्राम खरडू बड़ी में ईश्वर पिता बाबू डामोर नामक एक युवक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। ईश्वर की हेयर सैलून की दुकान है। युवक ने बताया कि एयरटेल पेमेन्ट बैंक कम्पनी की तरफ से मेरे मोबाइल पर एक फ़ोन आया था और मुझे कहा गया था कि आपका सोसायटी में खाता है जिसको आधार लिंक करना है। जिसके लिए आपके पास एक ओटीपी आया होगा कहकर उस कम्पनी द्वारा उस युवक से ओटीपी मांगा गया। जिसके बाद उसके एयरटेल पेमेन्ट बैंक खाते से करीब 3500 रुपये निकाल लिए गए। जिसकी रिपोर्ट झाबुआ थाने में की गई। झाबुआ लाइव अपने दर्शकों को सूचित करता है कि किसी भी प्रकार से कोई आपसे बैंक के नाम पर या आधार लिंक के नाम पर ओटीपी या आपकी पर्सनल डिटेल मांगे तो शेयर ना करे। Post navigation सर्वर नहीं कर रहा काम, राशन के लिए गरीब हो रहा परेशान बीजेपी द्वारा जनजाति गौरव यात्रा निकाली गई