बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनजाति समाज के जननायक मामा टंट्या की 4 दिसम्बर को जन्म जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश के साथ साथ पूरे जिले में जनजाति गौरव यात्रा निकाली जा रही है। इसी के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश के बहुल्य जनजाति क्षेत्र के झाबुआ जिले में भी भरतीय जनता पार्टी द्वारा टंट्या मामा की जयंती के उपलक्ष्य में गौरव यात्रा रामा ब्लॉक के ग्राम खरडू बड़ी में भी निकाली गई। जिसमें उपस्थित गौरव यात्रा के प्रभारी एवं झाबुआ के पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल, जिला महामंत्री सोमसिंग सोलंकी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गोविंद अजनार, बहादुर हटिला, अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष अजमेर सिंग भूरिया, देवझिरी मंडल अध्यक्ष सुरबान गुंडिया आदि थे। जिनका ग्राम खरडू बड़ी में बीजेपी के दिनेश पारगी, दिवान डामोर, कापसिंग भूरिया, कांतिलाल भूरिया, श्यामलाल पंचाल, आशीष पंचाल, मुकेश गोयल,शंकर भूरिया एवं समस्त कार्यकर्ता ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। Post navigation हेयर सैलून का मालिक हुआ ऑनलाइन ठगी का शिकार शिक्षक नहीं पहुंच रहे समय पर स्कूल लेकिन बीईओ साहब को इससे कोई परेशानी नहीं