झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- लंबे समय से जिला भाजपा की कार्यकरणी को लेकर कई तरह की चर्चाएं नगर में चल रही थी, चर्चाओं का अंत रविवार को हो गया। पेटलावद से पूर्व जिला मंत्री हेमंत भट्ट को नवीन कार्यकरणी में उपाध्यक्ष बनने की खबर आते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक पुराने बस स्टैंड पर एकत्रित हुए, जहां लगभग आधे घंटे तक आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी गई। नवीन जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट ने चर्चा के दौरान कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसके लिए निष्ठा से कार्य करूंगा। प्रदेश संगठन औेर जिला संगठन एवं क्षेत्र की विधायक निर्मला भूरिया ने जो मुझ पर भरोसा किया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। हेमंत भट्ट के उपाध्यक्ष बनने पर सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठन, जिला भाजपा और विधायक निर्मला भूरिया का आभार माना है। इस दौरान मंडल महामंत्री प्रकाश मुलेवा, अनोखीलाल मेहता, मनोहर भटेवरा, शंकर राठौड़, किर्तिश चाणोदिया, प्रदीप पटवा, मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र परिहार, व्यंकट त्रिवेदी, राहुल शुक्ला, लाला चौधरी, विशाल जयसवाल, राजू निनामा, सोनू विश्वकर्मा, सूरज पंवार, गजु नागर, संजय कहार आदि कई मौजूद थे। फोटो पेटलावद 4 हेमंत भट्ट के जिला उपाध्यक्ष बनने पर जश्र मनाते भाजपाई। Post navigation विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने राहुल गांधी से की मुलाकात कांग्रेस ने मनाया जीत का जश्न