झाबुआ। अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मप्र कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव के नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 20 वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी भेंट वार्ता करने पहुंचे और उन्हें मप्र में भाजपा के 15 साल के षासनकाल की विफलताओं से अवगत करवाया। साथ ही तय किया कि 2018 में विधानसभा चुनाव में भाजपा की इन्ही विफलताओं को कांग्रेस मुद्दा बनाएगी एवं जनता के बीच पहुंचकर सरकार की विफलताओं एवं नाकामयाबियों से अवगत करवाएगी। अभा कांग्रेस के दिल्ली स्थित कार्यालय पर प्रदेश कांग्रेस अरूण यादव के साथ थे। जिला पंचायत एवं जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया एवं विभिन्न जिलों के अन्य करीब 19 वरिष्ठ कांगे्रस पदाधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिले। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गांधी से हुई भेंट वार्ता के बारे में जानकारी देते हुए कलावती भूरिया ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी को प्रदेश में मजबूत बनाने के साथ मुख्य रूप से वर्श 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस किस तरह फतेह हासिल कर ले, इस पर विचार-विर्मश किया गया।
बिजली, पानी, सड़क के मामले में सरकार विफल
राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी को प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार बिजली, पानी, सड़क के साथ षिक्षा मामले में पूरे प्रदेश में विफल साबित हो चुकी है। ग्रामीण अंचलों में बिजली ना के बराबर मिल रहीं है वहीं भारी-भरकम बिजली के बिल ग्रामीणों को थमाएं जा रहे है। पानी की समस्या से हर कोई त्रस्त है। सड़कों का मायाजाल बिछाने की झूठी बात भाजपा के प्रादेशिक नेता लोगों से कर रहे है, जबकि हकीकत सभी के सामने है। शिक्षा मामले में प्रदेश निरंतर पिछड़ता जा रहा है। रोजगार के अभाव में प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में ग्रामीणों का अन्य राज्यों के शहरों की ओर पलायन हो रहा है। मनरेगा, कपिल धारा कूप योजना, स्कूल चले हम अभियान फ्लॉप साबित हो रहे है। जिसको लेकर आमजन परेषान है।
8 सीटों पर रहेगा कांग्रेस का कब्जा
इस अवसर पर कलावती भूरिया ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गांधी को आष्वास्त करते हुए कहा कि वर्ष 2018 में लोकसभा चुनाव में सांसद कांतिलाल भूरिया के नेतृत्व में संसदीय क्षेत्र की आठों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा होगा। कांग्रेस संसदीय क्षेत्र की जनता को उनके बीच जाकर भाजपा सरकार की विफलताओं से अवगत करवाएगी। इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा पंचायती राज व्यवस्था खत्म करने एवं भाजपा सरकार में हुए भ्रश्टाचार तथां घोटाला मुख्य मुद्दा रहेगा। इस दौरान विभिन्न जिलों के कांग्रेस पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं एवं मुद्दों से भी अवगत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *