बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी राज्य शासन द्वारा आज प्रधानमंत्री आवास के गृह प्रवेश का वर्चुअल कार्यक्रम सतना में आयोजित किया गया था । जहां से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशभर के साढ़े 4 लाख हितग्राहियों की वर्चुअल रूप से प्रधानमंत्री आवास में गृह प्रवेश करवाया। इस वर्चुअल गृह प्रवेश कार्यक्रम के चलते आज ग्राम पंचायत रजला में गृह प्रवेश का कार्यक्रम होली चौक में आयोजित किया गया था। जहां पर सरपंच पति सोमसिंह सोलंकी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा से कार्यक्रम के प्रभारी अर्पित भूरिया और समाज सेवक दीवान डामोर ने हितग्राही अबला पिता जवला हिहोर रजला के गृह प्रवेश करवाया। इस अवसर पर पंचायत सचिव मकवाना ,रोजगार सहायक, मंडल उपाध्यक्ष मोहन, गोपाल पाल, राजेंद्र सोलंकी, राजू जमरा आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। Post navigation सहायक आयुक्त ने किया आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास का निरीक्षण धनतेरस पर्व पर भगवान धन्वंतरी की पूजा की गई