बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी रामा ब्लॉक के ग्राम पंचायत खरडू बड़ी के आयुर्वेदिक चिकित्सालय पर धनतेरस पर्व पर धन्वंतरी भगवान की पूजा कर सभी को धनतेरस की बधाई देते हुए सभी को आयुर्वेदिक दवाओं से होने वाले फायदे के बारे बताया गया। इस कार्यक्रम में आयुर्वेदिक चिकित्सा से डॉ. पार्वती रावत, डॉ. के.एस. डुडवे, रामा जनपद उपाध्यक्ष पति रमेश डामोर, ग्राम पंचायत सरपंच रमेश भुरजी डामोर, शंकर राठौड़, पिंटू मेड़ा, डॉ. नवेसिंग बारिया आदि ग्रामीणजन उपस्थित रहे। Post navigation हितग्राहियों को कराया गृह प्रवेश, प्रधानमंत्री को वर्चुअली सुना आदिवासी अंचल के इस गांव में मनाया गाय गोहरी पर्व मनाया गया